कोडरमा से इंडी प्रत्याशी विनोद सिंह एक मई को करेंगे नामांकन
By Mahi Khan
On
कोडरमा। कोडरमा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह एक मई को नामंकन करेंगे । इस आशय की जानकारी भाकपा माले राज्य कमेरी के सदस्य राजेश यादव ने दी। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह बगोदर विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व करने के बाद इस बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इंडी गठबंधन ने कोडरमा लोस क्षेत्र को भाकपा माले के खाते में दे दी है। भाकपा माले ने पहली बार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस तरह से भाकपा माले गठबंधन का कोडरमा लोस का उम्मीदवार बनाए गए हैं। उनके उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद कोडरमा लोससभा क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ गई है। चुनाव परिणाम की संभावानाओं पर भी चर्चा होने लगी है।
Tags:
About The Author
Latest News
भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा
09 May 2024 16:34:02
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट की चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए...