गुरू गोबिंद सिंह के उपदेशों,आदर्शो पर चलने की है जरूरत-सीएम

मुख्यमंत्री पहुंचे नाका गुरूद्वारा,टेका माथा ,बैसाखी पर्व की दी बधाई

गुरू गोबिंद सिंह के उपदेशों,आदर्शो पर चलने की है जरूरत-सीएम

  • गुरूद्वारा में खालसा पंथ का मना 325 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। राजधानी के नाका हिंडोला स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा में खालसा पंथ का 325 वां स्थापना दिवस बैसाखी पर्व मनाया गया। शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका और आशिर्वाद प्राप्त किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज सिंह एवं आंनद द्विवेदी महानगर भाजपा अध्यक्ष,बलदेव सिंह  मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को खालसा पंथ के साजना दिवस और बैसाखी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन 1699 की बैसाखी वाले दिन गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी  और उन्होंने अपने चारों पुत्र देश धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान कर दिए थे,फिर भी कोई दुख प्रकट नहीं किया था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गुरु गोबिंद सिंह महाराज के उपदेशों और आदर्शों पर चलने की ज्यादा आवश्यकता है ताकि देश और धर्म और संस्कृति की रक्षा हो सके।

इसी क्रम में बलदेव सिंह औलख,नीरज सिंह ने भी बैसाखी और खालसा पंथ के साजना दिवस पर संगतों को बधाइयां दी। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने उन्हें गुरु घर का सम्मान सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। जिसमें सुबह से ही आसपास के इलाकों से श्रद्धालु गुरूद्वारा पहुॅचने लगे तथा पंक्तियों में खडे़ होकर गुरूग्रन्थ साहिब के दर्शन के पश्चात अपना स्थान ग्रहण कर गुरूवाणी का रस पान किया। जिसमें अखण्ड पाठ की समाप्ति के पश्चात हजूरी रागी भाई राजिन्दर सिंह ने अपनी मधुरवाणी में पवित्र आसा दी वार का अमृतमयी शबद कीर्तन गायन कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

वहीं कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत द्वारा किया गया। इसी क्रम में राजेन्द्र सिंह बग्गा ने नगरवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई देते हुए सिख संगठनों जत्थेबंदियों प्रशासन को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद और हार्दिक आभार प्रकट किया। दरबार हाल की सजावट एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था तरनजीत सिंह मक्कड़ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री हरमिन्दर सिंह टीटू की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर अमृत संचार के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें दरबार साहिब,अमृतसर से पांच प्यारों द्वारा अमृत पान करने वाले श्रद्धालुओं को अमृत पान करवाया गया। इसके पश्चात गुरू का लंगर समस्त संगतों में वितरित किया गया।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

बढ़ते अपराधों पर अविलंब काबू पाए पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन, अन्यथा होगा जनांदोलन : डॉली शर्मा बढ़ते अपराधों पर अविलंब काबू पाए पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन, अन्यथा होगा जनांदोलन : डॉली शर्मा
गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) बुद्धवार को गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा अपने मुरादनगर विधानसभा...
एसपी सिंह पटेल ने रामपुर ख़ास में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
नहीं चलेगी भावनाएं भड़काकर वोट लेने की चाल-- प्रथमेश
मिश्रिख में BSP बिगाड़ सकती है  SP का खेल , वोटर सपा कैंडिडेट को मान रहे डमी प्रत्याशी 
द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद
सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा
बिहार में आज होगी जोरदार बारिश, इन जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट