देश जातिवाद से निकलकर विकास‌वाद के रास्ते पर है चल पड़ा : सांसद मेनका

सांसद मेनका संजय गांधी ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

देश जातिवाद से निकलकर विकास‌वाद के रास्ते पर है चल पड़ा : सांसद मेनका

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने आज अपने चुनावी दौरे में भगवान श्री राम चन्द्र जी के जन्मदिन पर जिलेवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। श्रीमती गांधी ने नगर के गायत्री मन्दिर में जाकर हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम व मां दुर्गा सबका कल्याण करें। श्रीमती गांधी ने बुधवार को गोलाघाट स्थित अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक विनोद सिंह,राज प्रसाद उपाध्याय व लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंत्रोच्चार व फीता काटकर उद्घाटन किया। श्रीमती गांधी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं,जनप्रतिनिधियों व साथी दलों के कार्यकर्ताओं के मेहनत व परिश्रम की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की फौज और उनकी ताकत अबकी बार सुल्तानपुर में नया इतिहास रचेंगी। उन्होंने कहा मोदी जी ने जिस तरह से देश की दिशा और दिशा बदली है। सुल्तानपुर में मैंने भी विकास व लोगों की मुसीबतों को प्राथमिकता पर रखकर काम किया है। उन्होंने कहा समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का झंडा हर ओर लहरा रहा है।उन्होंने आए हुए भाजपा सहित साथी दलों निषाद पार्टी,अपना दल व सुभाषपा के मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा दूसरे पार्टी ने जाति के हिसाब से अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। लेकिन जिस तरीके से जातिवाद कर रहे हैं बता दूं वह दोनों जातियां हमारी हैं, देश की हैं और अकलमंद हैं। वह जानते हैं कि सुल्तानपुर व देश के लिए बेहतर कौन हैं। उन्होंने कहा देश जातिवाद से निकलकर विकास‌वाद के रास्ते पर चल पड़ा है।उन्होंने सभी का जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट करने का आवाह्न किया। श्रीमती गांधी ने रामदासपुर में डां आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि उन्होंने कभी जाति व धर्म आधारित राजनीति नही की।अपने लंबे राजनीतिज्ञ अनुभव को साझा करते श्रीमती गांधी ने जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए यदि कौम व मजहब से उठकर काम करे तो इस देश को हम बदल सकते है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मोदी जी का सपना साकार हो रहा है। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी में बताया कि सांसद ने बुधवार को सुल्तानपुर विधानसभा में रामदासपुर, उगईपुर, अलहदादपुर, अमेठा, आरडीह, महाजितपुर फतेपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के साथ फतेहपुर संगत में ओम प्रकाश सिंह के भाई के निधन, हयातनगर में शारदा प्रसाद शर्मा के निधन व मुकुंदपुर बिसानी में पवन मिश्रा के यहां निधन पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। श्रीमती गांधी लोहरामऊ में कृष्ण देव सिंह पूर्व प्रधान के यहां प्रीतिभोज कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई। विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, फतेह बहादुर सिंह, भानु प्रताप सिंह, करुणा शंकर द्विवेदी,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, सुमन सिंह,निषाद पार्टी अध्यक्ष राजेश निषाद, योगेंद्र प्रताप सिंह,विजय त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी,कृपा शंकर मिश्रा, रमेश शर्मा, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह,घनश्याम चौहान,कुंवर बहादुर सिंह, नवनीत सिंह सोनू, शिव कुमार सिंह,रामदुलार पाठक, आलोक आर्या, अखिलेश जायसवाल,रेखा निषाद,अजादार हुसैन, सुमन राव कोरी, संजय सोमवंशी, प्रदीप शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह,विनोद सिंह, विवेक सिंह, बाबी सिंह, सुभाष वर्मा, दान बहादुर तिवारी,जमुना सिंह,संजय सिंह कमांडर, आदर्श पाण्डे, अशोक यादव, हरिशंकर गौतम,अजीत यादव,दावर खान,इन्द्र नारायन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Latest News

ओबीसी,एससी-एसटी आरक्षण में धर्म के नाम पर सेंधमारी की मंशा : योगी ओबीसी,एससी-एसटी आरक्षण में धर्म के नाम पर सेंधमारी की मंशा : योगी
यूपीए सरकार में हुआ था आरक्षण में सेंधमारी का प्रयास, तब सपा-बसपा थीं कांग्रेस की सहयोगी
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया
चुनावी व्यस्तता के बीच गोसेवा में रमे सीएम योगी, फिर झलका बाल प्रेम
पूरी नहीं होने देंगे ओबीसी, एससी-एसटी आरक्षण में धर्म के नाम पर सेंधमारी की मंशा : योगी*:
बड़ा तो पीता ही था.. अब छोटा भी पीने लगा : माया अम्मा
झूठ व जात- पात की राजनीति करने वालों के दिन गए : सांसद मेनका गांधी
मोरिंगा यानी सहजन की खेती के लाभ और इसकी खेती का सही तरीका