सरसंघचालक मोहन भागवत 16 अप्रैल को कुंडलपुर आएंगे
By Mahi Khan
On
दमोह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का दमोह प्रवास होने जा रहा है। वह दमोह के सिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पदारोहण समारोह में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः11 बजे मोहन भागवत का आगमन होगा। ज्ञात हो कि एक बडा महोत्सव यहां मनाया जा रहा है। ब्रम्हलीन आचार्य विद्यासागर महाराज का पद अब समय सागर महाराज को सौंपा जाएगा। इसमें सम्मिलित होने के लिये देश भर से जैन संतों का बडी संख्या में आगमन हो चुका है। लाखों की तादाद में जैन पंथ के अनुयायी ऐतीहासिक पल का साक्षी बनने के लिये लगातार पहुंच रहे हैं।
Tags:
About The Author
Latest News
चार धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
12 May 2024 08:04:07
चार धाम की यात्रा : उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6 बजे पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और...