इंदिरानगर में चला मतदाता जागरूकता अभियान

इंदिरानगर में चला  मतदाता जागरूकता अभियान

लखनऊ। इंदिरानगर के बंधु पार्क में मतदाता जनजागरूकता अभियान चलाया गया। रविवार को नगर आवासीय महासमिति द्वारा दूसरे चरण में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसमें प्रात: टहलने वाली महिला तथा पुरुषोंं को वोटिंग के लिए जागरुक करते हुए अपील की गई। वहीं अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी,सुभाष शर्मा, वशिष्ठ शुक्ला,राजेंद्र श्रीवास्तव, महेश वाल्मीकि, दीपक उपाध्याय, सुरेश पाण्डेय,पीके जैन समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

 
 
Tags: lucknow

About The Author

Latest News