बीपीएल ने दिल्ली की दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे
By Mahi Khan
On
नई दिल्ली। भारतीय लिबरल पार्टी (बीपीएल) ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। फिलहाल उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक से उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीपीएल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकगीत गायक संजीव पाण्डेय को मैदान पर उतारा है। चांदनी चौक से पशुपति अखाड़ा के महामंडलेश्वर योगेन्द्र सिंह उर्फ योगी माथुर को टिकट दिया है। यह जानकारी पार्टी की विज्ञप्ति में दी गई है भारतीय लिबरल पार्टी अध्यक्ष डॉ. मुनीश रायजादा ने कहा है कि बीपीएल का मकसद अच्छा प्रशासन लाना और भ्रष्टाचार खत्म करना है। पार्टी साफ-सुथरी राजनीति करने और दिल्ली प्रदेश में सुशासन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. रायजादा ने योगी माथुर को दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया है।
Tags:
About The Author
Latest News
बाढ़ के बाद से मलबों में लोगों की तलाश जारी, अबतक 52 शव मिले
15 May 2024 12:10:24
तनाह दतार। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में बाढ़ की तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।...