एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कॉलेज में रंग दिवस का हुआ भव्य आयोजन

एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कॉलेज में रंग दिवस का हुआ भव्य आयोजन

हाथरस। श्याम कुंज स्थित एम०एल०डी०वी० पब्लिक इण्टर कॉलेज, हाथरस में रंग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य कक्षा नर्सरी, एल०के०जी० एवं यू०के०जी० के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों में रचनात्मक व कलात्मक विकास करना था। संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने बतलाया कि नन्हें-मुन्ने विद्यार्थी उपवन में महकते उन पुष्पों के समान हैं, जिनकी स्वयं की पृथक सुगन्ध व उद्देश्य होता है। आवश्यक है कि नन्हें पुष्पों को ज्ञान व कौशल के नीर द्वारा सींचा जाये, ताकि वह अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण अपने कौशल तकनीकों द्वारा कर सकें।
  उन्होंने बतलाया कि मुख्य रंग लाल, नीला, हरा व पीला होते हैं, जिन्हें प्राथमिक रंगों के नाम से भी जाना जाता है। इन्हीं रंगों के मिश्रण से विभिन्न प्रकार के रंगों का सृजन होता है। बच्चों को सबसे अधिक लाल रंग प्रिय होता है, यह रंग ओज व तेज का प्रतीक होता है, पीला रंग मित्रता एवं सामंजस्य का प्रतीक, नीला रंग आकाश का प्रतीक होता है, जो हमें ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देता है। हरा रंग मन को प्रसन्नता, आनंद एवं नवीन ज्योति से तरंगित कर देता है।
   नन्हें-मुन्ने बालक-बालिकायें जब रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर विद्यालय आये, तो ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो बादलों में इन्द्रधनुष अपनी छटाएँ बिखेर रहा हो। कक्षाध्यापिकाओं द्वारा विभिन्न रंगों की सहायता से विद्यार्थियों को मनमोहक कलाकृतियों का निर्माण कराया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्रधानाचार्या साजिया रफीक खान, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड०), निधि शर्मा, रिया जैन, सारिका गुप्ता, ललिता पाठक, जीतू अरोरा, सत्यवती आदि का सहयोग रहा। अन्त में प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News