मेरे कंधे इतने मजबूत कि सबके दुःख, दर्द और मुसीबत का बोझ उठा सकती हूं : सांसद

पांच वर्षों में 80 हजार लोगों की समस्याओं का किया निस्तारण : मेनका

मेरे कंधे इतने मजबूत कि सबके दुःख, दर्द और मुसीबत का बोझ उठा सकती हूं : सांसद

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने रविवार को सुल्तानपुर विधानसभा में 18 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में पिछले 5 वर्षों का रिपोर्टकार्ड ,उपलब्धियां व विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

सुलतानपुर के हर व्यक्ति को देखना चाहती हूं सुखी और खुशहाल : मेनका

सांसद ने सुल्तानपुर विधानसभा में 18 नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित

सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने रविवार को सुल्तानपुर विधानसभा में 18 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में पिछले 5 वर्षों का रिपोर्टकार्ड, उपलब्धियां व विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया पिछले 5 वर्षों में 3800 करोड़ के विकास कार्य संसदीय क्षेत्र में कराए गए हैं।

उन्होंने कहा जब मैं 2019 में सुल्तानपुर चुनाव लड़ने आई तो शहर जाम की समस्या से जूझ रहा था।उसे समय मैंने तत्कालीन जिलाधिकारी से शहर के सड़कों को फोर लेन बनाने के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा आज मैं खुश हूं कि शहर में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिली है। उन्होंने कहा इसके अलावा तैयार किए गए वेडिंग व पांर्किग जोन से शहर और खिलेगा।शहर को सुंदर व हरा-भरा बनाना हमारी गारंटी में शामिल हैं।श्रीमती गांधी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 80 हजार लोगों की समस्याओं का निस्तारण हुआ हैं।

श्रीमती गांधी ने इलेक्शन के बाद एक लाख गरीबों को और छत देने का वादा किया। उन्होंने बताया कि बिजली के बढ़े व मनमानी बिलों को ठीक करने के लिए जिले में 300 विद्युत कैंप के माध्यम से समाधान कराया गया। मैं बिना जाति नाम और कौम पूछे बिना सबकी मदद करती हूं। उन्होंने कहा सुल्तानपुर का कोई भी व्यक्ति पूरे देश में या विदेश में कहीं भी मुश्किल में हो तो मैं उसकी मदद के लिए अपना पूरी ताकत लगा देती हूं।

मिसाल के तौर पर रामपुर हनुमानगंज के पास का एक मुसलमान मेरे पास पिछले हफ्ते आया बताया कि बेटे को नौकरी के लिए मलेशिया भेजा था।वहा वह होटल में काम कर रहा था।उसको काम अच्छा नहीं लगा वह बीमार होकर डिप्रेशन में आ गया होटल वाले दो लाख रुपए मांग रहे हैं उसको किसी तरह वापस लाएं।मैंने विदेश मंत्रालय और सरकार से बात की। उसके बाद होटल वाले से बात की गई। होटल वाले ने उसको किराया देकर भारत वापस भेजा। वह आज कोलकाता पहुंच गया है कल सुल्तानपुर आ जाएगा। श्रीमती गांधी ने निषाद बस्तियों में आज भी महाराष्ट्र के रायगढ़ में सुल्तानपुर के फसे सैकड़ों निषादों को छुड़ाने की बात की। उन्होंने कहा सुल्तानपुर का एक-एक व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। मेरे कंधे इतने मजबूत हैं कि मैं सबके मुसीबत का बोझ उठा सकती हूं। मैं सुल्तानपुर के हर व्यक्ति को सुखी और खुशहाल देखना चाहती हूं। श्रीमती गांधी ने अंत में 25 मई को एक ताकतवर सांसद व भाजपा जैसी ताकतवर पार्टी को चुनने के लिए कमल चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की अपील की।

पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए सांसद मेनका के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी ने रविवार को सैफुल्लागंज,जोली मीरगंज,फाजिलपुर, मधुबन,फतेपुर संगत, नकराही, लोहरामऊ, तिवारीपुर, गोराबारिक, दुबेपुर, ढखवा, पलहीपुर सौरमऊ देहात, सीताकुंड में चित्रांस महासभा व अग्रवाल महासभा मारवाड़ी धर्मशाला में शामिल हुई। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने आज लम्भुआ विधानसभा के परसीपुर एवं रहतीपुर में पटेल समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक में शामिल हुए।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने पटेल समाज से सांसद मेनका के लिए पूरी ताकत से समर्थन करने की अपील की।

सम्मानित पटेल प्रबुद्धजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।इस मौके पर भाजपा नेता डॉ डीएस मिश्रा, रूपेश सिंह,कृपाशंकर मिश्रा, प्रभाकर (रिंकू) शुक्ला, डिंपल सिंह, रमेश शर्मा, जया सिंह,शशीकांत पाण्डे,काली सहाय पाठक, डॉ महिमा शंकर द्विवेदी,अतुल पांडे प्रधान,अखिलेश जायसवाल, नन्दन चतुर्वेदी, शशीकांत पाण्डे, बजरंग सिंह प्रधान,पूजा कसौधन, ववसुमन राव कोरी, मनोज सोनी,धीरज श्रीवास्तव, ध्रुव मौर्या, विनोद कनौजिया,मनोज कसौधन, इरफ़ान खान प्रधान, सुभाष वर्मा,राम अभिलाष सिंह,मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा,दान बहादुर तिवारी, प्रिंस सिंह, हरिशंकर वर्मा, असफाक अहमद, प्रतीक मिश्रा,रामकेश यादव, संतोष विश्वकर्मा,अमर प्रकाश द्विवेदी,‌बजरंग बहादुर सिंह,ओम प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह प्रधान, रौनक सिंह प्रधान,ओम प्रकाश सिंह प्रधान, श्याम लाल निषाद,राम सुख यादव उदय राज मौर्या,नन्द राम यादव,मो कासिम, मो.इस्माइल,जामिन रजा प्रधान, असगर खान,किरन निषाद, ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधान,अशोक सिंह पूर्व प्रधान, संजय सिंह बबलू, अशोक सिंह, वीरेंद्र भार्गव, सतीश सिंह, डंडे सिंह,अमित तिवारी प्रधान,सुनील मिश्रा,जय प्रकाश सिंह प्रधान,दीप चन्द्र जायसवाल प्रधान, आदर्श पाण्डे प्रधान, अरविन्द वर्मा, दिनेश वर्मा,गिरीश श्रीवास्तव, गया प्रसाद तिवारी, राजेंद्र प्रताप सिंह, शम्भू निषाद, नंददेव गौड़, संतोष निषाद,अमर बहादुर सिंह पूर्व प्रधान, सुदामा मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News