व्यापारी मसीह की जयंती पर व्यापारियों की श्रद्धांजलि

लोकतंत्र के पर्व पर शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प

व्यापारी मसीह की जयंती पर व्यापारियों की श्रद्धांजलि

व्यापारी मसीहा श्याम बिहारी मिश्र की 86 वी जयंती पर व्यापारियों  ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ नगर की इकाई के तत्वावधान में व्यापारियों की बैठक द. ग्लोबल होटल निराला नगर में सम्पन्न हुई। जिसमे उपस्थित व्यापारियों ने व्यापारी पुरोधा श्याम बिहारी मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया, प्रदेश युवा महामंत्री योगेन्द्र सिंह ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्र बहुत ही सरल स्वभाव के अलावा संघर्षशील क्रांतिकारी व्यापारी नेता थे, उन्होंने देश के व्यापारी समाज को एक माला में पिरोने का कार्य किया। नगर चेयरमैन सुमेर अग्रवाल ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहे।

नगर अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि एकजुट होकर व्यापारी समाज की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहे, यहीं सच्ची श्रद्धांजलि होगी बैठक में व्यापारियों ने लोकतंत्र के पर्व पर संकल्प लिया कि सभी व्यापारी 20 मई को शत प्रतिशत मतदान को सफल मनाएंगे, इसके लिए बाजारों में प्रचार प्रसार के माध्यम से व्यापारियों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष सुमेर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, महिला अध्यक्ष ममता जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, हरिशंकर मिश्रा, अरविंद अग्रवाल, संजय जयसवाल सुशील जायसवाल, मंगलेश मिश्रा, आदि प्रमुख थे।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News