गुरूद्वारा में मना गुरू अंगद देव महाराज का प्रकाश पर्व
By Harshit
On
लखनऊ। नाका हिंडोला स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा में गुरू अंगद देव महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरूवार को हजूरी रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह शबद कीर्तन गायन एवं नाम सिमरन द्वारा समूह साध संगत को निहाल किया। इसके पश्चात ज्ञानी सुखदेव सिंह ने गुरू अंगद देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु का जन्म गाँव हरीके, फिरोजपुर, पंजाब में हुआ था।
पिता का नाम फेरू और माता का नाम माता रामो देवी था। उन्होंने कहा कि गुरू अंगद देव का पहला नाम भाई लाहिणा था। वह देवी के पुजारी थे एक सिख से गुरू नानक देव की बाणी सुनकर मुग्ध होक र गुरू दर्शन की लालसा से करतारपुर आकर गुरू के दर्शन किये और दर्शन करके अपने आप को गुरू को समर्पित कर दिया। वहीं कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत ने किया। दीवान की समाप्ति के पश्चात कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने समूह संगत को गुरू अंगद देव के प्रकाश पर्व की बधाई दी। साथ ही दशमेश सेवा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा गुरू का लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
प्रधानमंत्री मोदी का दौरा : कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एसपीजी टीम
20 May 2024 15:48:41
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन के सप्ताह भर के अंतराल में एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार...