आज का राशिफल 10 मई 2024  इन राशियों को होगा लाभ

आज का राशिफल 10 मई 2024  इन राशियों को होगा लाभ

आज का राशिफल 10 मई 2024 
मेष 
  कारोबार बढ़ाने के अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे।कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें।
वृष  
परिवार के छोटों की चिन्ता रहेगी। आय बढ़ाने के काफी प्रयास करेंगे।जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा। आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन  
 अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। तनाव का सामना करना पड़ेगा।दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। दिखावे के लिये खर्च करने से बचें।
कर्क 
इससे आपकी सामाजिक प्रसिद्धि बढ़ेगी।दूसरों की मदद करेंगे।  नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।
सिंह 
 किन्तु आप एकाग्र होकर अपने कार्यों में लगे रहें। श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा है। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। साहित्य में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।
कन्या 
अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। लोन चुकाने में सफलता मिलेगी। लोगों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा।
तुला 
 मन में असन्तोष का भाव रहेगा। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें।मित्रों की राय लेना न भूलें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। आज आपको उधार धन देने से बचना होगा।
वृश्चिक 
 अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिनका आप इन्तजार कर रहे थे। आज आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। धन लाभ होगा।
धनु 
 कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।  शुभ समाचार मिल सकता है।चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। स्वर्ण और महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
मकर 
 आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी।  चिन्तित हो सकते हैं। आपके पाचन तन्त्र में गड़बड़ी हो सकती है। शेयर मार्केट के माध्यम से लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कुंभ 
 माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।आज मनमुटाव हो सकता है। शाम के समय दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
मीन 
 अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे।लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में गति आ सकती है। प्रतियोगिता और परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। यात्राओं के लिये दिन शुभ है।
पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को भेजवाया गया अस्पताल मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को भेजवाया गया अस्पताल
संत कबीर नगर ,पीआरवी 1487 द्वारा मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को भेजवाया गया अस्पताल–* पीआरवी 1487 को थाना दुधारा...
दिव्यांग मतदाताओं को घर घर जाकर मतदान कराने हेतु पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
सीडीओ के नेतृत्व में युवक एवं महिला मंगल दल की गोष्ठी का किया गया आयोजन।
मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
बूथ से लेकर कंट्रोल रूप और चेकपोस्ट का चुनाव प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
मुख्य सचिव ने बच्चों संग किया मतदान
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में उतारे शिवपाल यादव