गृह करो हुई त्रुटियों के सुधार को लेकर लगा समाधान कैम्प
आठों जोन के अफसरों ने महापौर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में सुनी समस्या
- लगभग दो लाख लोगो को गृह कर समस्याओं से मिलेगी निजात
लखनऊ। राजधानी के लालबाग में स्तिथ नगर निगम मुख्यालय में स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में जीआईएस मैपिंग से की गई गृह करो के मूल्यांकन में हुई त्रुटियों की शिकायतों के मामले में प्रमुख सचिव के निर्देश पर गृह करो की समस्याओं के निस्तारण को लेकर नगर आयुक्त को समाधान कैम्प लगाकर करो के मूल्यों में संसोधन करने के निर्देश दिया गए थे। आदेश के क्रम में शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में आयोजित समाधान कैम्प में आये आपत्तिकर्ताओं को भवन की वर्तमान की फोटो सहित साक्ष्य लाने को कहा गया। इस दौरान नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं साथ में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित जीआईएस सर्वे की टीम मौजूद रही जीआई एस मैपिंग प्रणाली से गृह करो के वार्षिक मूल्यांकन कर में एकाएक हुई बढ़ोतरी से जनता के परेशान होने की जानकारी प्रमुख सचिव को हुई तो उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने और सुधार करने के निर्देश नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को दिए थे।
जिसके बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय पर आठो जोन के जोनल अफसरों ने लोगो की गृह कर से सम्बंधित समस्याओं को सुन त्वरित निस्तारण किया। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान कैम्प में जोन वार 250 आपत्तियां प्राप्त हुई जिसमें से 226 आपत्तियों का त्वरित निस्तारण किया गया। नगर आयुक्त ने इस दौरान सभी जोनल अधिकारियों को कई बार निर्देशित किया गया आपत्तियों का निस्तारण शत् प्रतिशत होना चाहिए। समाधान दिवस में शंकरपुरवा जोन-7 की निवासिनी प्रभाती देवी, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड (जोन-1) के निवासी अजय कनौजिया, इंदिरा नगर निवासी माया देवी व अन्य की आपत्तियों पर स्वयं नगर आयुक्त ने सुनवाई कर आपत्तियों का निराकरण किया गया।
केशव शर्मा ने बताया की नगर आयुक्त के निर्देश पर गृह कर समस्याओं के निस्तारण को लेकर लगाए कैम्प में समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया और उन्हें इस कैम्प में लम्बी लाइनों में खड़े भी नहीं होना पड़ा। नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित करते हुए जी.आई.एस. के सभी प्रकरणो का निस्तारण कराया जायेगा।
इस कैम्प में महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रही और उन्होंने जनता को बढे गृह करो से हुई समस्याओं के लिए उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकरजीआईएस मैपिंग को बैन करने को कहा। लेकिन चुनावी माहौल और आचार संहिता के चलते अभी जीआईएस मैपिंग को बैन करने के फैसले को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।