रक्षामंत्री के लिए 5 लाख पार वोटों की ऐतिहासिक जीत के लिए अखंड पाठ प्रारंभ

रक्षामंत्री के लिए 5 लाख पार वोटों की ऐतिहासिक जीत के लिए अखंड पाठ प्रारंभ

लखनऊ। आज 10मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत की कामना के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा)में अखंड पाठ सतबीर सिंह राजू(उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार मंडल) द्वारा रखवाया गया। यह अखंड पाठ की समाप्ति दिनांक 12/05/2024 को सुबह 10 बजे होगी।

यह पाठ दिन और रात निरंतर चलेगा। पाठ में मुख्य रूप से पूर्व मेयर सैयुक्ता भाटिया, सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी , मोती नगर वार्ड से सभासद व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कैंट राजू गांधी, ऊ. प्र. बाल आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल , मनीष अरोड़ा,तरनजीत सिंह रिंकु मनमोहन सिंह मोडी, गुरप्रीत सिंह बग्गा,ओंकार सिंह पनेसर जी ,शाहजी कोहली,तेजपाल सिंह बग्गा, राजिंदर बग्गा तथा चंदरनगर गुरुद्वारे की कमिटी  उपस्थित रहे।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News