डीआरएम ने रेल संरक्षा से जुड़े ज्ञान को परखा

डीआरएम ने रेल संरक्षा से जुड़े ज्ञान को परखा

लखनऊ। मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ एसएम शर्मा ने लखनऊ स्थित मानकनगर स्टेशन पर पहुंचकर रेल परिचालन प्रणाली की जानकारी प्राप्त की एवं संरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ संवाद करते हुए उनके रेल संचालन एवं संरक्षा संबंधी ज्ञान को परखा।
 
इस संबंध में अपने आवश्यक निर्देश पारित किए क ज्ञात हो कि ऐशबाग से मानकनगर नई बाइपास लाइन का कार्य पूर्ण हो गया है। इस कार्य का निरीक्षण जनक कुमार गर्ग, मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे परिमंडल द्वारा किया गया। इसी अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक का आगमन मानकनगर स्टेशन पर हुआ था। इस नई बाइपास लाइन पर परिचालन प्रारंभ होने के बाद ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते होते हुए नई दिल्ली एवं मुंबई सहित अन्य महानगरों के लिये रेल गाड़ियों का संचालन और अधिक सुगम तथा सुविधाजनक हो जाएगा।
Tags: lucknow

About The Author

Latest News

 मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा  मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद बुधवार को इंडी गठबंधन की बैठक हुई। इसमें...
श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना
विहिप ने राहुल गांधी का पुतला जलाया
कोरोना में अज्ञात 8 लोगों की मृत्यु के बाद प्रशासन ने उनकी अस्थियों को विसर्जन के लिए किया रवाना
फास्टैग में बैलेंस के बाद भी दुगनी राशि वसूलने पर टोल कंपनी पर लगाया हर्जाना
हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती के विवादित प्रश्नों को लेकर मांगा जवाब
कांग्रेसी नेताओं द्वारा हाथरस भगदड़ में मारे गये लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई