हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदला

हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदला

जयपुर। प्रदेश में गर्मी के मद्देनजर 15 अप्रैल से 30 जून तक हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदला गया है। पहले अदालतों में रोजाना पांच घंटे सुनवाई होती थी, अब साढे़ चार घंटे ही होगी। हाईकोर्ट में सुनवाई का समय 15 अप्रैल से सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक, लंच समय 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ अदालतों में यह समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 और लंच समय 10 से 10:15 बजे तक रहेगा। अभी हाईकोर्ट का समय सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक है और दोपहर एक से दो बजे तक लंच होता है। पीठासीन अधिकारी सुबह 7.30 बजे से 8 बजे तक तथा दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक चैंबर्स में कार्य करेंगे। न्यायालयों में समय का यह बदलाव 30 जून 24 तक लागू रहेगा।


Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News