पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव

पानी टंकी के निर्माण में लगी थी ड्यूटी; पहुंची पुलिस

पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव

आजमगढ़। अहरौला थाना अंतर्गत अतरडीहा गांव से गुजरी ओंगरी नदी के किनारे गुरुवार की सुबह एक मजदूर का शव जंगली पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरडीहा गांव में इन दिनों नल से जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। इस निर्माण कार्य में शाहजहांपुर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत चंदौना गांव निवासी अर्जुन जाटव (28) बतौर मजदूर काम कर रहा था। गुरुवार की सुबह ग्रामीण नदी किनारे शौच के लिए गए तो अर्जुन का शव एक पेड़ से गमछे के सहारे लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। एसओ अहरौला सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Tags: Azamgarh

About The Author

Latest News

ये कैसा नारी शक्ति वंदन? यूपी में भाजपा ने उतारे सिर्फ 6 महिला कैंडिडेट ये कैसा नारी शक्ति वंदन? यूपी में भाजपा ने उतारे सिर्फ 6 महिला कैंडिडेट
लखनऊः देश में लोकतंत्र का महापर्व यानी लोकसभा चुनाव चल रहा है. भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल अधिकतर सीटों...
*एन.सी.आर.एम.यू. ने ड्राइवर लॉबी पर मनाया मजदूर दिवस* 
जीतने के बाद जनपद का कराऊंगा चौमुखी विकास भाजपा प्रत्याशी ने विकास सम्बन्धी  घोषणा पत्र जारी किया
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराते हुए भाजपा प्रत्याशी ने वोट माँगे
5 मई को मल्लावां में जनसभा को संबोधित करेंगे - सीएम योगी
बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्रा ने किया नामांकन
पर्यावरण बचाने के लिए वन्य जीवों को बचाना होगा-अजय क्रांतिकारी