आज का राशिफल 25 अप्रैल 2024

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2024

मेष  
मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।सजावट में आप काफी ध्यान देंगे।  आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

वृष  
 स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निवारण होगा।आपकी काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। बेवजह की बातों को तूल देने से बचें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा।

मिथुन  
प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है।नये मित्र बन सकते हैं।  लेकिन शाम के समय आप मनोरञ्जन में बितायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है।

कर्क   
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें।रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिये।

सिंह  
 किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। अनुशासित रहेंगे।धन को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे।

कन्या  
नयी विधा सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। आलस्य का अनुभव करेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दिन भर की थकान दूर होगी। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें।

तुला  
 बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। आपको लाभ मिलेगा।प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक   
अनावश्यक विवादों से दूर रहें।जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझे और उसे नियन्त्रित करने का प्रयास करें। बिना माँगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।

धनु   
कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।आमदनी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।

मकर  
आपके काम में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ दूर होंगी। अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्म सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे।

कुंभ  
स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिये नुकसानदेह हो सकती है।

मीन 
 व्यवहारिक बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया कार्य करने से आपको बचना चाहिये।
पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम
लोहिया संस्थान का सामाजिक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु तथा स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण की...
बेरौचा गांव में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए
घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिक लड़की रास्ते से गायब
अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
समन्वय बैठकों से इन्डिया गठबंधन को मनोवैज्ञानिक बढ़त
प्रत्याशियों की नैया पार लगाने में पत्नियां भी तन मन से प्रचार अभियान में जुटी 
जीएम जलकल इन पदों के होते हैं नियुक्ति प्राधिकारी