151 व्यापारियों को "शान-ए-अवध" सम्मान से नवाजा

151 व्यापारियों को

लखनऊ। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की फैजुल्लागंज इकाई के बैनर तले रविवार को "व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन पुरनिया तिराहा स्थित एक होटल में किया गया। उक्त कार्यक्रम में व्यापारियों से आगामी लोकसभा चुनाव में बाजारों में ग्राहकों को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान की अपील की गयी।

मुख्य अतिथि देश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 151 व्यापारियों को "शान-ए-अवध" सम्मान से सम्मानित किया। संगठन अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, प्रदेश प्रवक्ता पवन शुक्ला, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष निशान्त दुबे, मंडल राजकुमार , हर्ष बंशल, पंकज नेगी, विजय वर्मा हिंदुस्तानी, अशोक रावत, आशीष वर्मा, देशराज रावत, जितेन्द्र सोनी, अजय सोनी, कुलदीप यादव, शिव कुमार मौर्या आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News