प्रवक्ता सुरेश बहादुर सिंह शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के स्तंभ थे। इनका 36वर्ष का सेवाकाल अध्यापकों के लिए अनुकरणीय है–डॉ विनोद कुमार सिंह

डॉ विनोद सिंह जी का शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य के रूप में चयनित होना विद्यालय के लिए गौरव का पल है–महेश कुमार सिंह

प्रवक्ता सुरेश बहादुर सिंह शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के स्तंभ थे। इनका 36वर्ष का सेवाकाल अध्यापकों के लिए अनुकरणीय है–डॉ विनोद कुमार सिंह

ठाकुर संजय सिंह अध्यक्ष, क्षत्रिय शिक्षा समिति और डॉ विनोद कुमार सिंह प्रबंधक, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के द्वारा सूर्यांश त्रिपाठी को पुरस्कृत करते हुए

सुल्तानपुर। एमजीएस इंटर कॉलेज में डॉ विनोद कुमार सिंह का भव्य सम्मान समारोह एवं प्रवक्ता सुरेश बहादुर सिंह की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। इसके बाद अध्यक्ष के द्वारा विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर स्वर्गीय बेचू सिंह एवं संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय दीप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों का स्वागत माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया।                                सम्मान समारोह का मंच संचालक विद्यालय के प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने किया। संचालन करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक डॉ विनोद कुमार सिंह के शिक्षा सेवा चयन आयोग में सदस्य के बनने पर सम्मान एवं 36 वर्ष के अध्यापन के बाद सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक सुरेश बहादुर सिंह के विदाई हेतु किया गया है। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा सुरेश बहादुर सिंह को श्री रामचरितमानस, प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा के रूप में स्मृति चिन्ह एवं वस्त्र देकर विदाई करते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की गई। उपप्रधानाचार्य विचित्र वीर सिंह द्वारा सुरेश बहादुर सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात सुखद भविष्य के लिए गीत "सुख के लिए लाखों दुख सहकर" प्रस्तुत किया गया। श्री सिंह द्वारा प्रबंधक डॉ विनोद कुमार सिंह के शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य के रूप में चयन को संपूर्ण जिले के लिए गौरवान्वित होने वाला पल बताया।

              अवकाश प्राप्त भरखरे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वदीन पांडे द्वारा डॉ विनोद कुमार सिंह का गीत गाकर  स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संचालक द्वारा बताया गया कि डॉ विनोद कुमार सिंह महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की भूतपूर्व छात्र भी रहे हैं। श्री सिंह का शिक्षा सेवा चयन आयोग का सदस्य बनना विद्यालय के लिए गौरव प्रदान करने वाला विषय है। प्रबंधक डॉ विनोद कुमार सिंह ने सुरेश बहादुर सिंह जी के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए बताया कि सुरेश बहादुर सिंह अपने 36 वर्षों के हिंदी प्रवक्ता के कार्य को कुशल रूप से करते हुए विद्यालय के ऑडिट कार्य में पूर्ण सहयोग किया करते थे। सुरेश बहादुर सिंह से विद्यालय के शैक्षिक विकास में निरंतर सहयोग प्रदान करने का आग्रह कर उनके मंगल भविष्य की भी कामना की। इस दौरान डॉ विनोद सिंह जी द्वारा विद्यालय के यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2024 परीक्षा में सम्मिलित विद्यालय के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों सूर्यांश त्रिपाठी जिनका 94.2% एवं राज बाबू यादव 92% का सम्मानित किया गया। इन होनहार छात्रों को अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

       क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने विद्यालय के छात्रों के भविष्य को संवारने हेतु अध्यापकों को पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में विद्यालय के छात्रों की संख्या अधिक से अधिक बढ़ने की उम्मीद भी व्यक्त किये। संजय सिंह द्वारा प्रवक्ता हिंदी सुरेश बहादुर सिंह को सेवानिवृत्ति के पश्चात विद्यालय में कम से कम 1 घंटे बच्चों को अपना ज्ञान प्रदान करने एवं मार्गदर्शन हेतु समय देने का आग्रह किया। ठाकुर संजय सिंह जी द्वारा अध्यापकों को परिचय पत्र प्रदान करते हुए अध्यापको के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी गई। 
               कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने डॉ विनोद सिंह जी के शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य के रूप में चयनित होने पर अपने विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण पल बताया प्रधानाचार्य ने सुरेश बहादुर सिंह को सेवानिवृत्ति के पश्चात सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान विद्यालय में छात्राओं के लिए एक कॉमन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Latest News

जीएचबी फाउंडेशन ने निःशुल्क अंतिम मोक्ष यात्रा वाहन जनता को किया समर्पित : भारद्वाज जीएचबी फाउंडेशन ने निःशुल्क अंतिम मोक्ष यात्रा वाहन जनता को किया समर्पित : भारद्वाज
मुख्य अतिथि परम पूज्य गुरुदेव श्री रामकृपाल जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र...
हर्ष ईएनटी अस्पताल रविवार को मदनी पब्लिक स्कूल हिंडन विहार में लगाएगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : बीपी त्यागी
एक्शन मूड में नजर आये जिलाधिकारी कलैक्ट्रेट भवन सहित सभी पटलों का किया निरीक्षण
 छह मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, आरोपितों से 15 मोटरसाइकिल जब्त
शिव का स्मरण व दूसरों का सम्मान करें, तो जीवन सफल हो जाएगा : पंडित प्रदीप मिश्रा
तक्षशिला लाइब्रेरी पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं पर की चर्चा
विदेश सचिव का ब्रिटेन दौरा, संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना अहम मुद्दों