भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया : अखिलेश यादव

भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया : अखिलेश यादव

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने ही पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार अवधेश वर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा की। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।अखिलेश ने कहा कि किसानों का कर्ज तो माफ नहीं हुआ, लेकिन भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े लोगों का कर्जा माफ कर दिया। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। इतना ही नहीं पेपर लीक करके युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ किया।

उन्होंने कहा कि लखनऊ और दिल्ली वालों ने जो झूठे वादे किए जिसका अब हिसाब-किताब करने का समय आ गया है। दस वर्षों में भाजपा ने जो वादे किए वो झूठे निकले। किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया लेकिन किसानों की आय दुगुनी नही हुई। दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों पर अत्याचार हुआ। किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए पुलिस लगा दी गयी। किसानों को रोकने के लिए दीवारे खड़ी करा दी। सड़कों पर कीले गडवा दी लेकिन उसके बाद भी किसान डटे रहे और मजबूरन भाजपा सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पड़े।

उन्होंने कहा कि किसान एक लड़ाई जीत चुके हैं, लेकिन एमएसपी की लड़ाई अभी भी अधूरी है। उन्होंने वादा किया की गठबंधन की सरकार बनी तो एमएसपी काननू बनेगा। किसानों को उनका हक मिलेगा। किसानों का कर्ज माफ होगा।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। सरकार अपना लीकेज नही रोक पाई और पुलिस भर्ती व अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक करा दिए। पेपर लीक होने से नौजवानों मायूस है। भाजपा ने आधी अधूरी अग्निवीर व्यवस्था लागू की। खाकी भी अब भाजपा से डर रही है की कही फिर से भाजपा की सरकार बनी तो उनकी नौकरी भी तीन साल की रह जायेगी। अगर उनकी गठबंधन सरकार बनी तो अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करेंगे।

सपा प्रमुख ने कहा कि जब इन्हें वोट लेना था तो रिफाइंड, दाल,चना,नमक आदि दे रहे थे। लेकिन आज बाजरा दे रहे हैं। गठबंधन की सरकार बनी तो राशन व्यवस्था और उसकी गुणवत्ता को सुधारेंगे। लोगो को पैक्ट का पौष्टिक आटा और डाटा फ्री देंगे।उन्होंने कहा कि सपा सरकार में नौजवानों को लैपटॉप दिए गए जो आज भी चल रहे है। भाजपा आई तो उसने नकल करते हुए नौजवानों को मोबाइल और स्मार्टफोन दिए जो कि चलते ही नहीं। महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही महंगाई बढ़ गई। अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो बोरी में मिलने वाली खाद किसानों को पाउच में मिलेगी। हर चीज और महंगी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री ऐसे है जिनके बारे में भाजपा वाले खुद कहते है कि फर्रुखाबादी चूसे गन्ना, एक्सप्रेस-वे ले गए खन्ना। भाजपा वालो ने हाइवे के किनारे सारी जमीन ले ली है। जब कभी जांच होगी तो भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी निकलेगी।उन्होंने कहा कि एक तरफ संविधान को बदलने वाले लोग है। दूसरी तरफ हम लोग है जो संविधान बदलने वालों को बदल देंगे। खुद को डबल इंजन की सरकार कहने वाली भाजपा की बड़ी-बड़ी हिर्डिंग से एक इंजन गायब है। और जिस खटारा इंजन के लिए वो वोट मांग रहे है वो हिर्डिंग से गायब है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा परिवारवाद चिल्लाने वाले अब पीडीए परिवार से घबरा रहे हैं। तीनों चरणों मे हुए मतदान में गठबंधन को जीत मिल रही है। पहले चरण में चली हवा ने भाजपा को पलट दिया।


About The Author

Latest News

गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान हुई अनियमितता पर खड़ा किया सवाल : रामानुज गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान हुई अनियमितता पर खड़ा किया सवाल : रामानुज
गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते...
 यात्रियों के लिए पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के हो पुख्ता इंतज़ाम : अध्यक्ष रोडवेज
दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा कर रुपये ऐंठने वाली महिला को दबोचा
रंजिश में श्मशान से शव खोदा और रसोई में लाकर जला दिया
पारे का जलवा जारी, आठ शहरों का पारा 46 पार
किशोरी को अगवा कर झोंका वेश्यावृति में, पुलिस ने आरोपित महिला को किया अरेस्ट
ईरान के राष्ट्रपति का विमान दुर्घटनाग्रस्त