गांगनोली पथराव में 26 लोगों पर बलवा सहित धारा 307 में मुकदमा दर्ज

गांगनोली पथराव में 26 लोगों पर बलवा सहित धारा 307 में मुकदमा दर्ज

बागपत। दोघट थाना क्षेत्र गांगनौली गांव में बुधवार की रात पथराव हुआ था। उसमें कई लोग घायल हो गये थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोघट पुलिस ने पथराव बलवे में 26 लोगों पर मुकादमा दर्ज किया है। इसमें नसीम, वसीम, गुलफाम, फुरकान, रिजवान, गुलफान, शाकिर, तानिश, दानिश, गुंठा, अमन, अरमान, गुल्लू, पौधा, सालिम, नासिर, के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट है। जबकि 10 से अधिक लोगों पर अज्ञात में मामला दर्ज है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 141, 148, 149, 307, 504, 506, 336 में मुकदमा किया है। उल्लेखनीय है कि गांगनौली गांव में दीवार को लेकर बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। घर की छतों से ईंटें बरसाई गयी थी। इसमें आठ लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पहचान होने के बाद 16 लोगों पर नामदर्ज मुकदमा कर 10 लोगों को अज्ञात में शामिल किया गया है।

Tags: Bagpat

About The Author

Latest News