श्रीगंगानगर लोकसभा चुनाव : भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति

श्रीगंगानगर लोकसभा चुनाव : भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति

श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव में श्रीगंगानगर से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़पति हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैलान और उनके पति के पास 1.01 करोड़ रुपए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा और उनकी पत्नी के पास 12.96 करोड़ रुपए हैं। दोनों के पास सोने और चांदी के गहने भी हैं। नॉमिनेशन के साथ दिए एफेडेविट में दोनों कैंडिडेट्स ने इसका खुलासा किया। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा की संपत्ति की बात करें तो इंदौरा के पास 5.82 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी सीमा इंदौरा के पास 7.14 करोड़ रुपए हैं। इंदौरा और उनकी पत्नी के पास एक किलो सोने के जेवर, सात किलो चांदी के बर्तन, कुलदीप के बैंक खाते में छह लाख 16 हजार रुपए और उनकी पत्नी सीमा के खाते में सात लाख 94 हजार रुपए हैं। इंदौरा परिवार के पास जयपुर, दिल्ली और श्रीगंगानगर में कॉमर्शियल भूमि है। पंद्रह एकड़ एग्रीकल्चर भूमि है। वहीं इंदौरा की पत्नी सीमा इंदौरा के पास 16.88 लाख रुपए का वाहन है। इंदौरा परिवार की सिरोही में 1200 वर्गफुट की एक माइंस भी है। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैलान अपने पति से ज्यादा धनवान हैं। दोनों के पास मिलाकर 1.01 करोड़ रुपए हैं। इसमें प्रियंका के नाम 57.49 लाख रुपए और उनके पति प्रिंस नागपाल के नाम 44.22 लाख रुपए हैं। प्रियंका के पास 51 हजार रुपए और प्रिंस के पास 72 हजार रुपए केश है। दोनों के बैंक खातों में मिलाकर चार लाख 55 हजार रुपए हैं। प्रियंका 3.162 हैक्टेयर और उनके पति 0.890 हैक्टेयर के मालिक हैं। प्रियंका और उनके पति के पास एक दुपहिया वाहन है जबकि कोई चार पहिया वाहन नहीं है।

Tags:

About The Author

Latest News