मुख्यमंत्री ने सांगानेर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली

मुख्यमंत्री ने सांगानेर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सांगानेर में लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की तैयारियां और बूथ स्तर तक की योजना के लिए बैठक ली। शर्मा ने लोकसभा चुनाव अभियान में सांगानेर विधानसभा की 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक की कार्य योजना बनाने को कहा है। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ योजना बनी। बैठक में लाभार्थियों से संपर्क, तीन महीने की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाना, मोदी की गारंटी और केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी देना की कार्य योजना तय हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने सांगानेर विधानसभा में लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव कार्यालय खोलने को कहा। बैठक में प्रकाश तिवारी, अभय पुरोहित, नवरत्न नरानियां, समदर सिंह, राजेंद्र खरबास, जगदीश चंद्रावत, विष्णु लाटा, संजय शर्मा, निर्मल शर्मा, अशोक यादव, भंवर लील, बिरदी चंद शर्मा और अशोक रावतानी सहित प्रमुख मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Latest News

 मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
कौशाम्बी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान...
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद
रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज में सफल छात्रों के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजन
ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत निकाली गई साइकिल चेतना रैली