संभागीय आयुक्त एवं निगमायुक्त ने किया तिघरा डेम का निरीक्षण
By Mahi Khan
On
ग्वालियर। गर्मी में शहर की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिये हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस उद्देश्य से संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े एवं नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने शुक्रवार को तिघरा डेम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग एवं पीएचई के अधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की वर्तमान पेयजल व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए अभी से आवश्यक कदम उठाएं। शहर को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी उन्होंने दिए।
Tags:
About The Author
Latest News
मुख्य चिकित्साधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
29 Apr 2024 20:58:07
कौशाम्बी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान...