कलेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया गेर के मार्ग का निरीक्षण
By Mahi Khan
On
इंदौर। परम्परा के अनुसार इंदौर में शनिवार, 30 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर रंगों से सराबोर करते हुए रंगारंग गेर निकलेगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने रंग पंचमी के अवसर पर निकाली जाने वाली गेर के मार्ग का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क़ानून व्यवस्था बनाये रखने एवं जन सुरक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर के भ्रमण के दौरान आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गेर को यूनेस्को की धरोहर में शामिल कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags:
About The Author
Latest News
मुख्य चिकित्साधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
29 Apr 2024 20:58:07
कौशाम्बी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान...