केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी 13 अप्रैल को छग दौरे पर

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी 13 अप्रैल को छग दौरे पर

रायपुर।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस से राहुल गांधी 13 अप्रैल को प्रदेश दौरे पर आ रहे है। बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा का दबदबा बनाने राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजनांदगांव लोकसभा सीट को साधने राजनाथ सिंह खैरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस से राहुल गांधी बस्तर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगने के लिए जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि लोकसभा चुनाव में, बस्तर लोकसभा सीट पर दोबारा कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारक के रूप में राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार करने बस्तर आ रहे हैं।पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शाम 5:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। स्पेशल विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का पायलेट जायजा लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी का भी राजनांदगांव दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रियंका की राजनांदगांव में सभा होगी।


Tags:

About The Author

Latest News