आज का राशिफल 14 अप्रैल 2024 इन राशियों को होगी धन की प्राप्ति 

आज का राशिफल 14 अप्रैल 2024 इन राशियों को होगी धन की प्राप्ति 

मेष 
 आपके ज्ञान की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। दिन अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप शिक्षा जगत से जुड़े हैं, तो आज आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपका ज्ञान बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करता है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा की खूब वृद्धि होगी। अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ
 दिन आपको धन-धान्य की भरपूर वृद्धि प्राप्त होगी।  दिन सामान्य रहने वाला है। दिन आराम से परिवार के साथ बिताएंगे। आज परिवार के साथ किसी पिकनिक का कार्यक्रम बना सकते हैं। बच्चों का उत्साह आज आपको कहीं दूर की यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहा है। जो युवा अपने प्रेमिका के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं, उनके लिए दिन बहुत अच्छा है।

मिथुन 
 आज आपके मन में चंचलता भारी रहेगी। दिन मन में नई उमंगे आएगी। जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक होकर बिताएंगे। समय किसी भी प्रकार की बाधा के बिना बिताने वाले हैं। ऑफिस की कोई चिंता नहीं रहेगी। आज आपका मन संतुष्ट रहेगा।

कर्क 
अचानक मन में चिंता पैदा कर सकते हैं।  दिन मन को परेशान कर सकता है।आपको थका देने वाली दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्य आपके लिए अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएं।

सिंह 
आपकी किस्स्मत का सितारा बुलंदियों पर है।  दिन गुस्से को काबू में रखने का है।आपकी बुद्धि ऐसे निर्णय लेगी जिनके विषय में लोग आपसे उम्मीद कर रहे थे। जीवन के ऐसे दिन को अनुभव करेंगे, जिसमें आप खुद को एक सेलिब्रिटी की तरह महसूस करेंगे। दिन लोगों से मिलने जुलने में बीतेगा।

कन्या   
आपको वाणी पर नियंत्रण रखते हुए शब्दों का सही प्रयोग करने की जरूरत है।मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का दिन है। लोग आपसे आकर्षित होंगे। आपकी वाणी का जादू लोगों के मन को मोह लगा। संतान से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। आपके शत्रु शांत रहेंगे। हर तरफ आपकी कीर्ति की चर्चा होगी।

तुला 
 पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है।  दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।मामा के घर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ननिहाल की तरफ से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। जो विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर रहे थे, उनके लिए समय अच्छा नहीं है। विद्यार्थियों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। आज का दिन लोगों से मिलने जुलने में निकल जाएगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं। मन में प्रसन्नता आएगी।

वृश्चिक  
 कोई पुरानी खोई हुई वस्तु प्राप्त करेंगे। दिन घर में साफ सफाई करने में बीत जाएगा।दिन आपको थका देने वाला होगा। आज घर में नए साधन ला सकते हैं। बच्चों का सहयोग आपके मन को प्रसन्न कर देगा। यदि किसी से कोई विवाद चल रहा था, तो विवाद के समाप्त होने का दिन है। परिवार के साथ समय बिताएं। शाम का भोजन कहीं बाहर करेंगे, तो परिवार में प्यार बढ़ेगा।

धनु  
 बंद रास्ते खुलने वाले हैं। दिन बहुत सौभाग्यशाली रहने वाला है।जिस भी क्षेत्र में आप भाग्य को आजमाएंगे, भाग्य आपका साथ देगा। जो लोग शिक्षा जगत से जुड़े हैं, उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग कपड़े के व्यापार, कैमिकल के व्यापार और अनाज के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें व्यापार में विशेष लाभ मिलने के लिए उचित समय है।

मकर 
दिन आपको परिवार के साथ दूर की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।  दिन बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है।  परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। किसी पुराने मित्र के साथ समय बिताएंगे। जो युवा व्यापार में वृद्धि के लिए कोई योजना बना रहे थे, उन्हें नया इन्वेस्टर मिल सकता है। प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होने का दिन है। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।

कुम्भ 
 घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता हैं।  दिन परिवार में उत्सव का दिन है।परिवार के साथ भगवान का दर्शन करने किसी मंदिर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं। आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग आपको पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। क्रोध नियंत्रण में रखने की जरूरत है, अन्यथा शाम होते घर में कोई विवाद हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बच्चों पर क्रोध ना करें।

मीन 
आपका गुस्सा सातवें आसमान पर रहेगा। दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।  गुस्से के साथ वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके मन में प्रेम के भाव हैं, परंतु आपका गुस्सा उन्हें दबा देता है। जीवनसाथी अपने मन की बात आपसे शेयर नहीं कर पाएगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है। परिवार में शांति बनाए रखें। किसी रिश्तेदार के आने से घर के माहौल में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज
    फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खैरगढ़ के
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विधानसभा बार कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद