जोमैटो कर्मी ने लगाई फांसी
By Harshit
On
बख्शी का तालाब। बीकेटी कस्बा में मुजफफर हॉस्पिटल के पीछे किराए के मकान में रहने वाले 24 वर्षीय एक जैमेटो कर्मी आशु शुक्ला ने बीती रात फांसी लगा ली। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जोमैटो कर्मी की प्रेमिका के नजर अंदाज करने पर उसने फांसी लगाई है।
सीतापुर के महोली ,सरोसा निवासी 24 वर्षीय आशु शुक्ला बीकेटी कस्बे में मुजफफर हास्पिटल के पीछे किराए के मकान में रहते है। यहां पर बीती रात लगभग एक बजे उसने फांसी लगा लिया। उसके पड़ोसियों ने उसे राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुचाया।
जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने अपने प्रेमिका को कई बार वीडियों कॉल करके उसे बुलाया। लेकिन जब वह नही आयी तो उसने फोन कर धमकाया भी कि अगर नही आयी तो आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद देरारात कमरे में पंखे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ
08 May 2024 21:44:51
लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम...