टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

मुंबई। भारत और मुंबई इंडियंस (एमआई) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रोहित ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ने मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 63 गेंदों में 105* रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 166.67 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। मैच में लगाए गए 5 छक्कों के साथ ही टी-20 क्रिकेट में रोहित के नाम 502 छक्के हो गए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (1,056 छक्के) के हैं, उनके बाद वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (860 छक्के), आंद्रे रसेल (678 छक्के) और कॉलिन मुनरो (548 छक्के) हैं। रोहित ने इस आईपीएल सीजन के छह मैचों में 52.20 की औसत और 167 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से एक शतक के साथ 261 रन बनाए हैं।

मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। अजिंक्य रहाणे (5) और रचिन रवींद्र (16 गेंदों में 21 रन, दो चौका और एक छक्का) ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए, हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (40 गेंदों में 69 रन, पांच चौके और पांच छक्के) और शिवम दुबे (38 गेंदों में नाबाद 66 रन, 10 चौके और दो छक्के) और अंतिम ओवर में एमएस धोनी (चार गेंदों में नाबाद 20 रन, तीन छक्के) की विस्फोटक पारी की बदौलत सीएसके ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने 2, श्रेयस गोपाल और गेराल्ड कोएत्ज़ी को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की, ईशान किशन (15 गेंदों में 23 रन, तीन चौका, एक छक्का) और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। रोहित अपना दूसरा आईपीएल शतक बनाने में सफल रहे, लेकिन तिलक वर्मा (31 रन) के अलावा रोहित को किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई। सीएसके के लिए मथीशा पथिराना (4/28) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। मुस्ताफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे को भी 1-1 विकेट मिला।

 

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज
    फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खैरगढ़ के
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विधानसभा बार कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद