कांग्रेस ने महिलाओं को पद-सम्मान दिया लेकिन उन्होंने कांग्रेस से गद्दारी की : लता निषाद

कांग्रेस ने महिलाओं को पद-सम्मान दिया लेकिन उन्होंने कांग्रेस से गद्दारी की : लता निषाद

जगदलपुर। बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर द्वारा राजीव भवन में आज सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता निषाद, निगम अध्यक्ष कविता साहू, प्रदेश सचिव अपर्णा बाजपेयी एवं एनएसयूआई महासचिव ज्योति राव मौजूद रही। प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता निषाद ने भाजपा में शामिल हुई वाणी राव, सफीरा साहू, अनिता रावटे पर तंज कसते हुए कहा कि आज वाणी राव, सफीरा साहू, अनिता रावटे की जो भी पहचान है, वह कांग्रेस के कारण है। कांग्रेस ने महिलाओं को पद भी दिये और सम्मान भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस-जिस को पद दिया उन्होंने कांग्रेस से गद्दारी की। वाणी राव यदि बिलासपुर नगर निगम की महापौर बनी थी, तो कांग्रेस की टिकट पर जीत कर बनी थी। जब वे विधायक का चुनाव हार गई थी, तो लोकसभा की टिकट का दावा बेमानी था। निगम अध्यक्ष कविता साहू ने कहा कि महापौर सफिरा साहू द्वारा जो प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य पर सम्मान नहीं करने का आरोप लगा रही है, वह अपनी छोटी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी ना हो पाने की खीज हैं। आज सफीरा साहू क्या कांग्रेस में नहीं रहती तो महापौर बन सकती थी? महापौर अपने भ्रष्ट्राचार को छिपाने के लिए भाजपा में शामिल हुई हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये गरीब महिलायों को कांग्रेस की सरकार एक लाख रुपये सालाना देने का संकल्प जुमला नहीं हो सकता, जुमलेबाज देश का प्रधानमंत्री है जिसकी हर गारंटी तो देश के लिए जुमला साबित हुई है। इस दौरान पार्षद बी. ललिता राव, एस. नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, सरोज सेना आदि मौजूद रहे।


Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज
    फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खैरगढ़ के
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विधानसभा बार कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद