मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गयी रैली

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गयी रैली

ब्रजेश त्रिपाठी

लालगंज प्रतापगढ़। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को यहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं के द्वारा रैली निकाली गयी। एसडीएम न्यायिक नैनसी सिंह तथा तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में तहसील परिसर से रैली चौक होते हुए कालाकांकर रोड पहुंची। यहां से रैली प्राथमिक विद्यालय गेट होते हुए वापस तहसील परिसर में जागरूकता संगोष्ठी में तब्दील हो गयी। एसडीएम न्यायिक नैनसी सिंह ने लोगों को मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता प्रदान की। तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी शत प्रतिशत मतदान के ध्येय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज, उपाध्यक्ष लाल विनोद प्रताप सिंह, महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल, अकरम, राजेश तिवारी, संतोष पाण्डेय, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, प्रमोद तिवारी, शिवाकांत शुक्ला, आदि रहे।

About The Author

Latest News

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज
    फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खैरगढ़ के
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विधानसभा बार कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद