पिता ने धारदार हथियार से बेटी को मौत के घाट उतारा
पुलिस ने हत्यारोपी पिता को किया गिरफ्तार
By Harshit
On
- लड़के से बीतचीत को लेकर पिता और पुत्री में हुआ था विवाद
गुडम्बा के मायापुरी कॉलोनी में संजय सिंह अपने सयुंक्त परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को यूपी डॉयल 112 पर सूचना दी गयी कि संजय की 14 साल की बेटी पूजा सिंह की मृत्यु हो गयी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाया।
पुलिस उप आयुक्त (उत्तरी) ने बताया कि पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि देर रात को पूजा फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी। इसी को लेकर उसका पिता से विवाद हुआ था। पिता ने ही हसिया से अपनी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज
29 Apr 2024 23:17:11
फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खैरगढ़ के