आरती सिंह और दीपक चौहान की हुई शादी, तस्वीरें आई सामने

आरती सिंह और दीपक चौहान की हुई शादी, तस्वीरें आई सामने

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भतीजी और पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। आरती मुंबई में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ गए हैं। इन तस्वीरों में आरती और दीपक बहुत अच्छे लग रहे हैं। इस मौके पर आरती सिंह लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने खूबसूरत ज्वैलरी पहनकर अपने लुक को पूरा किया। इस लहंगे में उनका लुक बिल्कुल देखने लायक था। आरती का ब्राइडल लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। वहीं दीपक ने कढ़ाई वाले काम वाली सफेद शेरवानी पहनी थी। आरती और दीपक का वेडिंग लुक चर्चा में है। कपल की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी के इन वायरल फोटोज और वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शादी के बाद आरती सिंह ने अपने पति दीपक के साथ बहार आ कर मीडिया और पैपराजी को मिठाई बांटी। सभी ने आरती और दीपक को शादी की शुभकामनाएं दी। दोनों बेहद खुश थे और दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। दोनों की फोटोज वायरल हो रही है। आरती की शादी में एक्टर्स की महफिल देखने को मिली। इसमें प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता, शेफाली शाह, पारस छाबड़ा, शेफाली जरीवाला, देवोलीना भट्टाचार्जी, हिंदुस्तानी बाऊ, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर समेत कई कलाकार शामिल हुए थे। जिनकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। आरती सिंह की शादी में उनके भाई और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह दादा-दादी का फर्ज निभाते नजर आए। इस शादी में आरती सिंह के मामा गोविंदा भी आए थे।

Tags:

About The Author

Latest News

जंगलों की आग को शांत करने के लिए मैदान में उतरी सेना जंगलों की आग को शांत करने के लिए मैदान में उतरी सेना
देहरादून: जंगलों का लगी आग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग की लपटे पौड़ी जिला मुख्यालय...
अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश हाईकोर्ट से रद्द
दुष्कर्म करने के मामले मे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नामांकन के अंतिम दिन 13 व्यक्तियों द्वारा नामांकन पत्र किया गया दाखिल।
प्रेक्षक द्वारा कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, परमीशन सेल, वेयर हाउस एवं एकल खिड़की का किया गया निरीक्षण।
ब्यय प्रेक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
प्रेक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता आदि का लिया गया जायजा।