लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए ओपी श्रीवास्तव ने किया नामंकन

लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए ओपी श्रीवास्तव ने किया नामंकन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने लखनऊ पूर्व विधासभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। जय श्री राम और भाजपा के नारों की गूँज के बीच उनका भव्य जुलूस यादगार बन गया। चिलचिलाती धूप में भी भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, उत्साह से नामांकन जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन, योगी हैं तो यकीन है। उन्होंने कहा कि लखनऊ लोकसभा सीट पर इस बार रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीतने जा रहे हैं। 

                          WhatsApp Image 2024-04-26 at 7.43.28 PM

टूटेगा रिकॉर्ड, भाजपा को पांच लाख से ज्यादा वोटों से मिलेगी जीत_ओपी श्रीवास्तव 

भाजपा प्रत्याशी ओपी ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, पूर्वी विधानसभा सीट पर भाजपा पहले से ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगी।वहीं उन्होंने देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में पर बात करते हुए कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एनडीए गठबंधन चार सौ से ज्यादा सीटें जितेगा। भाजपा प्रत्याशी ओपी ने कहा कि यह पहला चुनाव है जब देश की जनता ने अपना फैसला पहले ही सुना दिया है।

नामांकन के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व पार्षदगण सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के लिए निकले ओपी श्रीवास्तव ने सबसे पहले अपने घर में पूजा अर्चना की। उसके बाद प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जहां उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी हनुमान जी के दर्शन का लाभ लिया और अपने प्रत्याशी की जीत की कामना की।

इसके बाद मंदिर पार्किंग से रोड शो के रूप में उनका काफिला कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भरी भीड़ उनके साथ थी। नामांकन के बाद ओपी श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह उनके जोरदार स्वागत का सिलसिला चलता रहा। इंदिरानगर ईश्वरधाम मंदिर के सामने स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचने पर ओपी ने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और चुनाव तैयारियों के बावत जानकारियां ली। 

               WhatsApp Image 2024-04-26 at 7.43.28 PM (1)

कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान ओपी श्रीवास्तव के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, लोकसभा चुनाव संयोजक एमएलसी मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पार्षद राघव राम तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

इंडिया गठबंधन 2024 में सरकार बनाने जा रहा- अविनाश पांडे इंडिया गठबंधन 2024 में सरकार बनाने जा रहा- अविनाश पांडे
* मोदी सरकार नौजवानों को नौकरी नही दे पाई- अविनाश पांडे * मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और उद्योगपतियों के साथ,...
भारत ने कनाडा से जताया कड़ा विरोध
कौशाम्बी में सपा भाजपा में सीधी टक्कर
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान 61 प्रतिशत से अधिक
यूपी में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, ओले
सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण स्थल राजकीय इण्टर कालेज एवं सेन्ट एन्थोनी इण्टर कालेज का किया निरीक्षण
संयुक्त अधिवक्ता संघ के संदीप सिंह अध्यक्ष तथा सूर्यकांत निराला महामंत्री हुये निर्वाचित