महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर  के कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण शिविर में हुए सम्मिलित*:

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर  के कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण शिविर में हुए सम्मिलित*:

×गोरखपुर । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स  दस दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेंगे। 

 102 यू पी बटालियन द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिकी प्रशिक्षण शिविर समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, धनेवा -धनेई ,महाराजगंज में राष्ट्रीय कैडेट कोर के 31कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण  शिविर में सम्मिलित हुए। कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल बाजपई और कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव जी शुभाशीष दिया।  महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के  102 यू पी एनसीसी  यूनिट का नेतृत्व कर रहे ए. एन.ओ डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कैडेट्स के सैन्य प्रशिक्षण शिविर से कैडेट्स मे अनुशासन, आत्मविश्वास, राष्ट्र सेवा का भाव जाग्रत होगा। शिविर में कुशल प्रशिक्षको द्वारा सैन्य प्रशिक्षण के विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
कैडेट्स को रवाना होने से पूर्व संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो सुनील कुमार सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा कि एनसीसी अनुशासन के साथ आत्मविश्वास कुशल नेतृत्व, सैन्य और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है । निश्चय ही प्रशिक्षण शिविर से कैडेट्स में व्यक्तित्व का विकास होगा और देश सेवा के लिए इन्हें प्रेरणा मिलेगी। 
कृषि विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ विमल कुमार दुबे ने कैडेट्स को शुभकामना देते हुए कहा कि सैन्य प्रशिक्षण शिविर से कैडेट्स सैन्य सेवा के लिए स्वयं को तैयार करेंगे  । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कैडेट्स शिविर में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कैम्प में नेतृत्व सीनियर अंडर आफिसर सागर जायसवाल , अंडर आफिसर मोतीलाल , अंडर आफिसर अंशिका सिंह , खुशी गुप्ता , आंचल पाठक, श्रद्धा उपाध्याय,दरक्षा बानो, साक्षी प्रजापति , शालनी चौहान, अमृता कनौजिया , गौरी कुशवाहा, निकिता गौंड, पूजा सिंह, संजना शर्मा, अस्मिता सिंह, अनुष्का गुप्ता , चांदनी निषाद , अभिषेक चौरसिया, आदित्य विश्वकर्मा , अमित कुमार चौधरी, अनुभव, आशुतोष मणि त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह, ह्रश्व कुमार साहनी , कृष्णा त्रिपाठी, प्रियेश राम त्रिपाठी, सागर यादव, शिवम सिंह , आशुतोष सिंह शिविर में सम्मिलित हुए।
कैडेट्स को शिविर मे सम्मलित होने से  पूर्व सभी प्राचार्य , अधिष्ठाता एवं शिक्षकगण ने शुभकामना दिया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News

26 को होगा इण्डियाज मिस्टर एंड मिस फेस प्रतियोगिता 26 को होगा इण्डियाज मिस्टर एंड मिस फेस प्रतियोगिता
लखनऊ। युवाओं को एंटरटेनमेंट इन्डस्ट्री में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था जेपीएस स्टार 11 के तत्वावधान और इंपल्स सिने...
महापुरुषों को सदैव याद किया जाना चाहिए :--शीतला प्रसाद त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी
महिला थाना द्वारा 02 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  प्रेक्षक(सामान्य) का जनपद में हुआ आगमन।
लोकसभा चुनाव 2024 ; प्रत्याशियों की संपत्तियां एक नजर में