इण्डिया गंठबंधन भारत को बनायेगा आत्मनिर्भर - स्वामी प्रसाद मौर्य

इण्डिया गंठबंधन भारत को बनायेगा आत्मनिर्भर - स्वामी प्रसाद मौर्य

बस्ती - राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का कुशीनगर लोकयभा क्षेत्र में प्रचार के लिये जाते समय बस्ती में मूडघाट चौराहे पर जितेन्द्र पाल के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अपने सक्षिप्त वार्तालाप के दौरान पार्ट के कार्यकर्ताओं से स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा मौजूदा चुनाव देश का संविधान बचाने के लिये लड़ा जा रहा है। मुद्दों से दूर जा चुकी भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के अनैतिक तरीके भी अपना रही है।इण्डिया गठबंधन की सकार बनी तो न्याय पत्र को अक्षरशः लागू किया जायेगा। इण्डिया गंठबंधन भारत को आत्मनिर्भर बनायेगा और मजबूती देगा। देश का युवा जब अपने पैरों पर निर्भर होगा तो उसकी योग्यता क्षमता देश के काम आयेगी। दूसरी ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र अब तक सबसे बेहतर घोषणा पत्र साबित होगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा भाजपा देश को सही रास्ते पर नही ले जा रही है ऐसे में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों को पूरी ताकत देकर चुनाव जिताना होगा। जितेन्द्र पाल ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार पूरे मनोयोग से लगकर गठबंधन के उम्मीदवार को मजबूती दी जायेगी।

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Latest News

26 को होगा इण्डियाज मिस्टर एंड मिस फेस प्रतियोगिता 26 को होगा इण्डियाज मिस्टर एंड मिस फेस प्रतियोगिता
लखनऊ। युवाओं को एंटरटेनमेंट इन्डस्ट्री में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था जेपीएस स्टार 11 के तत्वावधान और इंपल्स सिने...
महापुरुषों को सदैव याद किया जाना चाहिए :--शीतला प्रसाद त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रीन एंबेसडर बनाए गए अजय क्रांतिकारी
महिला थाना द्वारा 02 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  प्रेक्षक(सामान्य) का जनपद में हुआ आगमन।
लोकसभा चुनाव 2024 ; प्रत्याशियों की संपत्तियां एक नजर में