भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरी- विजया राहटकर

भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरी- विजया राहटकर

जयपुर। लोकसभा चुनाव नामांकन और आगामी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता को समान भाव से देखा जाता है, और किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं को समान भाव से देखा जाना साबित करता है कि उस पार्टी में लोकतंत्र की कितनी अहमियत है। बैठक में प्रदेशभर में चुनाव प्रचार सहित प्रवास के दौरान पदाधिकारियों लिए रोडमैप तैयार किया गया। इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन सहित अन्य कार्याें की समीक्षा की गई।

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास और लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने सभी लोकसभा संयोजक और कलस्टर प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्याें का फीडबैक लिया। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए डाॅ सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है। प्रदेश की टीम बहुत मजबूती से कार्य कर रही है। इस टीम की अथक मेहनत व परिश्रम के आधार पर भाजपा सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, और प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

 

Tags:

About The Author

Latest News

 मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
कौशाम्बी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान...
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद
रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज में सफल छात्रों के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजन
ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत निकाली गई साइकिल चेतना रैली