मोदी के मंच पर बेटिकट सांसद भी आ सकते हैं नजर

मोदी के मंच पर बेटिकट सांसद भी आ सकते हैं नजर

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासक गांधी मैदान से गया और औरंगाबाद के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर 100 वर्गफीट का मंच तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री इसी मंच से मगध की चार लोकसभा सीट गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई को साधेंगे। इससे पहले पीएम 2019 और 2020 में चुनावी सभा को संबोधितत करने आए थे। बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के लिए प्रचार वाहन जिले के सभी 24 प्रखंडों में भेजे गए हैं। सुबह 9:10 बजे प्रधानमंत्री गया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से करीब ढाई किलोमीटर दूर गांधी मैदान तक वह सड़क मार्ग पर लोगों का अभिवादन करते हुए जाएंगे।

भगवा रंग से सजा है मंच
चुनावी सभा को लेकर गांधी मैदान में 6 गैलरी तैयार किए गए है। मंच के दाहिने ओर मीडिया गैलरी बनाई गई है। मीडिया गैलरी को छोड़कर हर गैलरी में 10 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जाना है। मसलन 50 हजार लोगों के बैठने के इंतजाम पंडाल में किये गये हैं। पूरा का पूरा मंच भगवा रंग से सजा दिया गया है। प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के लिए एनडीए ने प्रशासन से 10 हजार वर्गफीट जगह किराए पर ली है। इसके अंदर पीएम का मंच, डी एरिया, मीडिया गैलरी, वीआईपी गैलरी और दर्शक दीर्घा बनाया गया है। पीएम के मंच की ऊंचाई 10 फीट के करीब है। यहीं नहीं चार तम्बू घर भी अलग से बनाए गए है। 

50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान
लोक सभा 2024 के चुनावी सभा में एनडीए के घटक दल हम, जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी व उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भीड़ जुटाने में लगे हैं। इन सभी पार्टी के नेताओं की दिन रात बैठक हो रही है। इस चुनावी सभा मे 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। ये 50 हजार वे हैं जो दर्शक दीर्घा में होंगे। इसके अलावा खुले मैदान में भी हजारों की संख्या में लोग पीएम को सुनने को खड़े नजर आएंगे। भाषण सुनने के लिए आने वाले लोगों के लिए मूलभूत सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा टीम पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं।

मंच पर एक ख़ास शख्स भी हो सकते हैं मौजूद 
भाजपा नेताओं की मानें तो मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच को लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह रहेंगे। इसके अलावा चर्चा  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी है, जो उस वक्त वहां माैजूद रहेंगे। इन सबसे अलग आशा के विपरीत अश्विनी चौबे भी मंच पर मौजूद हो सकते हैं। क्योंकि टिकट कट जाने के बाद अश्विनी चौबे एक बार फिर उस समय चर्चा में आये थे, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे थे कि वह बक्सर में ही रहेंगे। साथ में यह भी कह रहे थे कि नामांकन अभी बाकी है। अब गया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें बुलाए जाने की चर्चा है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज
    फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खैरगढ़ के
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विधानसभा बार कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद