इंदिरानगर में निकलेगी भगवान राम की शोभा यात्रा
By Harshit
On
लखनऊ। राम नवनी के अवसर पर इंदिरा नगर ए-ब्लाक से मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह जानकारी श्री राम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं समिति के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा 3 बजे इंदिरा नगर ए ब्लॉक से निकलकर लेखराज मार्केट अयोध्या रोड, मारुतिपुरम, भूतनाथ मार्केट, शालीमार चौराहा, मीना मार्केट, होते हुए अपने उद्गम स्थल पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, वृद्ध जन ,भक्तगण ,बालक, बालिकाएं व्यापारी एवं नागरिक शामिल होंगे। यात्रा में सजीव झांकियां भी होगी तथा हनुमान जी के वेश में भक्त भजनों पर नृत्य भी करेंगे। इसके अलावा हाथी घोड़े ऊंट भी शामिल होंगे।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण में एक हॉस्पीटल को किया सीज
29 Apr 2024 23:17:11
फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए खैरगढ़ के