गौतमबुद्धनगर और हापुड़ के जिलाधिकारियों ने किया मतदान
On
लखनऊ। गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी के साथ जाकर सेक्टर 27 के मतदान केन्द्र पर वोट डाला। वहीं हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने भी नवीन मंडी में जाकर सुबह ही मतदान किया।इसके बाद दौरे पर निकल पड़ी। सुबह से ही कई जगहों पर भीड़ लगी रही। इसी बीच नोयडा के सेक्टर 82 के बूथ संख्या 683 पर कुछ देर के लिए ईवीएम के खराब होने की भी सूचना आई। इससे मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। बागपत के बूथ संख्या 271 पर भी ईवीएम खराब हो गयी, जिससे मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।अलीगढ़ शहर के मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने जुमे की नमाज से पहले मतदान करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान करने के बाद ही जलपान करें। वोट करना शरई और कानूनी तौर पर सभी की जिम्मेदारी है।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
दुष्कर्म करने के मामले मे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
06 May 2024 21:02:05
संत कबीर नगर ,पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में *थाना...