भाजपा समर्थक बालकिशुन बना आकर्षण का केंद्र

15 वर्ष से कर रहा है भाजपा का प्रचार, सपा शासन में कई बार मिली थी धमकियां

भाजपा समर्थक बालकिशुन बना आकर्षण का केंद्र

झांसी। सर पर बालों की जगह केसरिया रंग से कमल का फूल, बालों को काटकर भी कमल के फूल के आकार में परिवर्तित किया जाना, शरीर पर भगवा रंग के कपड़े और केसरिया रंग से ही भाजपा के लिखे हुए शब्द बरबस ही किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। प्रचार-प्रसार का यह अनोखा तरीका महानगर के एक व्यक्ति का है, जो पिछले 14-15 साल से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहा है। यही नहीं समाजवादी पार्टी की सरकार के समय उसे कई बार जान से मारने तक की धमकी दी गई, लेकिन उसके फौलादी इरादे उसे यह करने से नहीं रोक पाए।

महानगर के प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 10 के बालकिशन कुशवाहा पिछले 14 साल से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनके प्रचार-प्रसार करने का तरीका भी सबसे जुदा है। उन्होंने अपने शरीर को ही बिना किसी होर्डिंग, बैनर या पंपलेट के प्रचार का साधन बना दिया है। खुद के बाल कटवा कर उसे कमल का आकार दे दिया और बालों के स्थान पर केसरिया रंग से कमल का फूल बनवा लिया। उस पर भाजपा भी लिखवाया है। फिल्मी दुनिया में खलनायक का किरदार अदा करने वाले बालकिशन कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के लिए रियल हीरो बनकर प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। वह स्वभाव से लेखक,कवि,फिल्म कलाकार आदि सारे गुणों को समाहित किए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि वह भू-माफिया सहित चंद्रशेखर आजाद, गुंडा गैंग, छोटे बड़े भाईजान और वेब सीरीज अजूबे 4 पार्ट 2 में विलेन की भूमिका में काम कर चुके हैं। इनमें से कुछ फिल्में रिलीज भी हो चुकी है और कुछ पर्दे पर आना शेष है।बालकिशन ने बताया कि उन्हें भाजपा से खास लगाव है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी की तमाम जनकल्याण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिला है। इसमें गरीबी रेखा का कार्ड उज्ज्वला योजना का का गैस सिलेंडर, रेहडी-पटरी पर अपना रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार का ऋण आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए यह भी बताया कि हालांकि वह अभी 10 हजार रुपये का ऋण अदा नहीं कर पाए हैं। बाबजूद इसके उन्होंने कहा कि वह पार्षद से सांसद तक का प्रचार प्रसार इसी अंदाज में करते हैं।

Tags: Jhansi

About The Author

Latest News

जंगलों की आग को शांत करने के लिए मैदान में उतरी सेना जंगलों की आग को शांत करने के लिए मैदान में उतरी सेना
देहरादून: जंगलों का लगी आग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग की लपटे पौड़ी जिला मुख्यालय...
अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश हाईकोर्ट से रद्द
दुष्कर्म करने के मामले मे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नामांकन के अंतिम दिन 13 व्यक्तियों द्वारा नामांकन पत्र किया गया दाखिल।
प्रेक्षक द्वारा कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, परमीशन सेल, वेयर हाउस एवं एकल खिड़की का किया गया निरीक्षण।
ब्यय प्रेक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
प्रेक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता आदि का लिया गया जायजा।