आज का राशिफल 16 मार्च 2024 आज सावधान रहें ये राशि वाले

आज का राशिफल 16 मार्च 2024 आज सावधान रहें ये राशि वाले

मेष 
 आप वर्तमान स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे।कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की शिकायत होने की आशंका है। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी। 

वृषभ 
गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं, तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं।  जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। युवा प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई प्रोग्राम हो सकता है

मिथुन 
ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।आज आपके लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं।  क्रोध के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती है। आज अच्छे और शान्त चित्त लोगों के साथ समय बितायें।

कर्क 
 आपकी मन: स्थिति काफी सकारात्मक रहेगी। शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे।सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा।

सिंह 
 आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।जॉब में इच्छानुसार स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे। 

कन्या 
 छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

तुला 
 स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। विश्वासघात हो सकता है।जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के कारण आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे। 

वृश्चिक 
 परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये बहुत अच्छा दिन है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आप नया व्यवसाय शुरू करने के विचार में है। घर में साज-सजावट शुरू करेंगे। 

धनु 
व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। 

मकर 
बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। विवाहेत्तर सम्बन्धों से बचना चाहिये अन्यथा प्रतिष्ठा में आँच आ सकती है। जॉब में अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। मांगलिक उत्सवों में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ 
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।

मीन
 दाम्पत्य जीवन में सामन्जस्य बेहतरीन रहेगा।तरक्की होने से उत्साहित होंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलने के योग बन रहे हैं।

पं सुभाष पाण्डेय 8808052918

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

 मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
कौशाम्बी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान...
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद
रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज में सफल छात्रों के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजन
ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत निकाली गई साइकिल चेतना रैली