फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारी हितों पर की चर्चा 

संजय पांडेय प्रदेश प्रशासनिक युवा अध्यक्ष व अमित बने जिला महामंत्री

फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारी हितों पर की चर्चा 

नवमनोनीत प्रदेश प्रशासनिक युवा अध्यक्ष व जिला महामंत्री को माला पहनाकर स्वागत करते व्यापारी। 

फतेहपुर। फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में जहां व्यापारी हितों पर चर्चा की गई वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन मजबूती के उद्देश्य से संजय पांडेय को प्रदेश प्रशासनिक युवा अध्यक्ष व अमित शरन बाबी को जिला महामंत्री बनाया गया। बैठक तांबेश्वर मंदिर के निकट संजय पांडेय के आवास पर हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वप्रथम संगठन मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश प्रशासनिक युवा अध्यक्ष पद पर संजय पांडेय को मनोनीत किया। साथ ही काफी समय से रिक्त चल रहे जिला महामंत्री के पद पर अमित शरन बाबी को जिम्मेदारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गर्ग ने कहा कि संजय व बाबी के संगठन में जुड़ने से संगठन की राह अधिक मजबूत होगी।

उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय नजदीक है। ऐसे में जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने की कवायद भी की जाएगी। संगठन के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी प्रकार की व्यापारियों की समस्याएं नहीं आनी चाहिए। उन्होने कहा कि चुनावी माहौल के बीच व्यापारी अधिक मात्रा में कैश ले जाने से बचें। बैंक या आनलाइन माध्यम से ही पैसा पहुंचाने का काम करें। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, अनिल सिंह गौतम, हार्दिक गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, माधुरी साहू, सिद्धांत गुप्ता, मो. इमरान, शाद अहमद, रवि तिवारी, मो. आसिफ, सौरभ कुमार, रोहित गुप्ता, राकेश सोनी, सत्यम सोनी, शिव प्रसाद, अमित मौर्य, अंकित मौर्य, मो. इरशाद आलम, बबली सोनी, अमित सोनी भी मौजूद रहे। 

Tags: Fatehpur

About The Author

Latest News