पार्टी विरोधी गतिविधियां चलते बसपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियां चलते बसपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

महोबा। लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद पार्टी में उठा पटक का दौर शुरू हो गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियां चलते पूर्व जिला अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित किया गया है।उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की महोबा हमीरपुर संसदीय सीट पर बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की। इसके बाद पार्टी में विरोध के स्वर फूटने लगे। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया गया है और पूर्व जिला अध्यक्ष गंगादीन अहिरवार को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।गंगादीन अहिरवार ने कहा कि पूर्व में दी गई चेतावनी के बाद भी कार्यशैली में सुधार ना होने के कारण राजेश कुमार सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया गया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की चरखारी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे और बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राजपूत ने भी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली।

Tags: Mahoba

About The Author

Latest News

चुनाव के समय अन्य जिलों में पुलिस  ड्यूटी पर लगने से चोरी की अधिक आशंका रहती है : राजकिशोर चुनाव के समय अन्य जिलों में पुलिस ड्यूटी पर लगने से चोरी की अधिक आशंका रहती है : राजकिशोर
गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) सर्राफा एसोसिएशन गाजियाबाद के संरक्षक और निधि ज्वेलर्स के स्वामी राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि उनकी...
भगवान परशुराम पराक्रम के कारक, सत्य के धारक और चिरंजीवी हैं : डॉली शर्मा
भाजपा की सभा में कैबिनेट मंत्री के लिए जुटाई मनरेगा मजदूरों की भीड़
पैसे के लेनदेन में युवक ने खाया जहर, मौत
महाराणा प्रताप युवाओं के प्रेरणास्रोत: ब्रजेश 
मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों का हुआ प्रशिक्षण 
42 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार