रामनवमी पर्व के मद्देनजर ग्रामीण एसपी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण
रांची। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर सोमवार को संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण एसपी ने चान्हों में मदरसा, मांडर में मुड़मा और सोसई आश्रम, बुढ़मू में उमेड़डा, चकमे और मतवे, रातु में हुरहुरी, नगड़ी में साहेब और नगड़ी मस्जिद और कांके में होचर और सुकुरहुटू सहित अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित थाना प्रभारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
About The Author
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।