मां सिद्धिदात्री की आराधना से प्राप्त होती है सभी सिद्धियां

मां सिद्धिदात्री की आराधना से प्राप्त होती है सभी सिद्धियां

महोबा। चैत्र नवरात्र में भक्तों ने नौवें दिन माता के सिद्धिदात्री अंतिम स्वरूप की आराधना करते हुए पूजा अर्चना का दौर जारी है। मंदिरों में माता सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन करते हुए परिवार की सुख समृद्धि की मनोकामना की। मंदिर और घरों में सुबह से ही कन्या भोज का भक्तों के द्वारा आयोजन कराया गया। महिलाओं ने मंदिरों में पूजन कर सौभाग्य की मांग की है।जिले में सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुट रही है। मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा में अंतिम भक्तों और साधकों को सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ है। देवी पुराण के अनुसार भगवान शंकर ने उनकी कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनके अनुकंपा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वह अर्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए।

पंडित नवल किशोर द्विवेदी बताते हैं कि आज का दिन सभी राशियों की शुभ है। विशेष कर मिथुन राशि के लिए विशेष फलदाई है। कोटि सूर्य आभा के समान मां का रंग है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को अष्ट सिद्धि नौ निधि प्रदान करती है। यह पूजा का पूर्ण फल प्रदान करती है। इनकी पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। मां सिद्धिदात्री शांत और कमलासीन मन को शांति प्रदान करती हैं।जनपद मुख्यालय में चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका देवी मंदिर, काली माता मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, शारदा माता मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्त श्रद्धा भाव के साथ पहुंच रहे हैं और कन्या पूजन कर रहे हैं और देवी मंदिर में भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन किया जा रहा है और धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं।

Tags: Mahoba

About The Author

Latest News

मोरिंगा यानी सहजन की खेती के लाभ और इसकी खेती का सही तरीका मोरिंगा यानी सहजन की खेती के लाभ और इसकी खेती का सही तरीका
सहजन की खेती (Drumstick cultivation) से किसान लाखों रुपए की कमाई आसानी से कर सकते हैं। सहजन की फली, फल,...
भागलपुर: बाराती गाड़ी पर पलटा ट्रक, दबी स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत
कोवीशील्ड वाली एस्ट्राजेनेका ने पहली बार माना, वैक्सीन से जम सकता है खून का थक्का
America: में बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत
मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग से बचें छात्र:सीओ नरेंद्र पंत
हिस्ट्रीशीटरों ने 12 साल की छात्रा के साथ किया गैंगरेप
इस मशीन में दो बूंद पानी डालते ही 30 सेकेंड में पता चल जाएगा पीने लायक है या नहीं