राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित
By Mahi Khan
On
रायपुर / बीजापुर। राजनीतिक दल का प्रचार करने पर कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मामला बीजापुर जिला का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने प्रकाश कुमार ठाकुर सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत बीजापुर और सचिव मिरजा खान ग्राम पंचायत बामनपुर जनपद पंचायत भोपालपट्टनम शासकीय सेवक होते हुए सोशल मीडिया में राजनैतिक दलों का प्रचार-प्रसार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने यह आदेश गुरुवार की देर शाम को जारी किया है।
Tags:
About The Author
Latest News
सपा नेता संजीव चौधरी ने की सरेआम गुंडागर्दी, फिर आये विवादों में
02 May 2024 12:10:49
गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) यह मामला 26 अप्रैल का है जिस दिन मतदान हो रहा था भाजपा नेता मनोज वर्मा...