राजवीर सिंह दिलेर के रूप में हमने एक अच्छे नेता को खो दिया है
राजवीर सिंह नाम के नहीं काम के भी दिलेर थे : राजेश गौड़
On
अलीगढ़। समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट कार्य रजिस्टर्ड कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड ने कहा कि माननीय हाथरस सांसद श्री राजवीर सिंह दिलेर जी के निधन की सूचना पाकर हृदय को अत्यंत वेदना हुई। उनसे मेरे जब वह विकास खंड चंदौस के दौरउ चांदपुर में रहते थे। तभी से अत्यंत घनिष्ठ पारिवारिक संबंध भी थे वे अत्यंत सरल स्वभाव के अच्छे इंसान थे, तथा उनके पिता श्री किशन लाल दिलेर बार सांसद एवं चार बार विधायक भी रहे वे भी अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे तथा जनता की समस्या के लिए सदैव तत्पर रहते थे उनके ही आदर्श पर स्वर्गीय श्री राजवीर सिंह दिलेर जी भी चल रहे थे। इस दुखद घड़ी में समाज कल्याण सेवा संस्थान उनके परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान करें तथा अपने श्री चरणों में स्थान दें ओम शांति शांति।
Tags:
About The Author
Latest News
इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ_अखिलेश यादव
05 May 2024 09:25:51
फिरोजाबाद। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को फिरोजाबाद में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने भाजपा...