अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्यमंत्री धामी ने निकाला रोड शो
By Desk
On
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली (चमोली) में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में रोड शो निकाला।
रोड शो में फूल-माला और भाजपा झंडा से सजे वाहन पर सवार मुख्यमंत्री ने लोगों से समर्थन मांगा। वहीं कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लहराते गगनभेदी नारे लगाते चल रहे थे। थराली में आयोजित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ जमकर नारे भी लगाए। जय श्रीराम और भारत माता की जयघोष से पूरा जनसभा स्थल गूंज उठा। अबकी बार 400 पार... नारा भी लगाए।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
आनंद ने कहा बीजेपी नेता आएं, तो उनके लिए जूते-चप्पल और लाठी तैयार रखो: FIR दर्ज
29 Apr 2024 06:41:44
सीतापुर: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के खिलाफ सीतापुर में रविवार को FIR दर्ज की गई....