विपक्ष के लोग सत्ता से कोसों दूर : योगी आदित्यनाथ

विपक्ष के लोग सत्ता से कोसों दूर : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में कहा कि विपक्ष के लोग सत्ता से कोसों दूर हैं। मोदी के कामों को जनता का आशीर्वाद है और विकास कार्यों पर लोग वोट कर रहे हैं। 04 जून को प्रचण्ड बहुमत से परिणाम आयेंगे।योगी ने मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में हर क्षेत्र में देश ने नया करके दिखाया है। भारत में नक्सलवाद पूरी तरह समाप्ति की ओर है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई सरकार पहले से ही कर रही है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र खतरनाक संकेत है। कर्नाटक में मुस्लिमों को जबरन आरक्षण दिया गया। देश का विभाजन जिन कारणों से हुआ। कांग्रेस पार्टी पर्सनल लाॅ को फिर से लागू करने की बात कर रही है। वह विरासत टैक्स की भी बात कर रही है। जनता की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है। महिलाओं का जेवर कांग्रेस वाले ले लेंगे।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

35 मेडल्स के साथ उप विजेता बने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स 35 मेडल्स के साथ उप विजेता बने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स
×गोरखपुर,राष्ट्रीय कैडेट् कोर 102 यू.पी. बटालियन के दस दिवसीय वार्षिकी प्रशिक्षण शिविर महाराजगंज में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कैडेट्स...
बस और ट्रक की हुई भिड़ंत में 8 लोग हुए घायल
चिकित्सक समाज का रीढ़ है, बुद्धिजीवी और मार्गदर्शक हैं - विवेकानंद मिश्र
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
संवैधानिक संस्थाओं, मीडिया को काबू कर देश में तांडव कर रही भाजपा - रामप्रसाद चौधरी
साहित्यकारों, कवियो ने उल्लास के साथ मनाया बस्ती का 159 वां स्थापना दिवस
आबकारी विभाग ने 50 किलोग्राम लहन की नष्ट